उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

हरिद्वार में किस उम्र के बच्चों को पिलाई जाएगी जिंदगी की दो बूंद

हरिद्वार।(लोक निर्णय) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 28 जून को आयोजित होने वाले प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए आज जिला कार्यालय  कक्ष में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली।आयोजित की गई।उन्होंने विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 0 से 05 वर्ष तक आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे।इसके लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करे तथा इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिक निभाएं। 28 जून को जनपद के सभी बूथों पर आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक बच्चों को बूथ पर लाकर पोलियो की दवा पिलाई जाए। इसके लिए सभी अधिकारी नगर क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए ,जिससे कि सभी अभिभावकों को इसके जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि 29 जून से 04 जुलाई तक घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाने के लिए टीमे गठित करने के निर्देश दिए ।उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि प्लस पोलियो अभियान के सफल बनाए के लिए छात्र छात्राओं के माध्यम से भी प्रचार प्रसार भी कराया आए।उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को भी निर्देश दिए है कि सभी ग्राम प्रधानों को पत्र प्रेषित करते हुए प्रधानों के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार कराया जाए।उन्होंने अल्पसंख्यक अधिकारी को भी निर्देश दिए है कि मदरसों में भी इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।उन्होंने श्रम विभाग एवं खनन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि फैक्ट्रियों एवं खनन में कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाने के लिए उनको भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जाए तथा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य संबंधित कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और अभियान को सफल बनाएं। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल वर्मा,सीएमएस रुड़की ए के मिश्रा ,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कोमल,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सैनी,नगर स्वास्थ्य अधिकारी गंभीर तालियांन,अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्सिता रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक