अपराध ऊधम सिंह नगर

दस साल से फरार मफरूर आखिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में फरार अपराधियों, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलभट्टा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे एक मफरूर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपित वर्ष 2015 से पुलिस गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था और न्यायालय द्वारा उसे मफरूर घोषित किया गया था।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी चड्ढा पेपर मिल के पास, ग्राम धनोरा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। उसके विरुद्ध एनबी फौजदारी वादसंख्या-51/73 वर्ष 2024 के तहत न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने और गिरफ्तारी से बचने के कारण उसे मफरूर घोषित किया गया था।
थाना पुलभट्टा पुलिस ने लगातार निगरानी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। हरजीत सिंह के खिलाफ थाना पुलभट्टा में वर्ष 2015 में मुकदमा अपराध संख्या-41/2015 धारा 279, 338 और 427 (तत्कालीन आईपीसी) के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक ओम प्रकाश नेगी, मुख्य आरक्षी चारु पंत, कांस्टेबल दीप लोहनी तथा एसओजी के कांस्टेबल भूपेंद्र आर्य शामिल रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार