उत्तराखंड स्वास्थ्य

कांवड़ मार्ग पर 4 ‘ग्रीन चौकी’ बनीं पर्यावरण की प्रहरी

हरिद्वार।( लोक निर्णय )कांवड़ मेला-2026 को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम हरिद्वार ने अभिनव पहल करते हुए संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर चार ‘ग्रीन चौकी’ स्थापित की हैं। ये चौकियां पुल जटवाड़ा, कांवड़ पटरी प्रेमनगर, ऋषिकुल और सीसीआर चौक पर संचालित की जा रही हैं, जहां स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।ग्रीन चौकियों पर प्लास्टिक पॉलीथिन या अन्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने वाले श्रद्धालुओं से प्लास्टिक लेकर उसके स्थान पर नि:शुल्क कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें गंगा, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।नगर निगम के अनुसार, यह पहल केवल प्लास्टिक बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रीन चौकियों को जन-जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। अभियान का उद्देश्य लाखों कांवड़ यात्रियों के बीच स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना है।अभियान से जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा गया है। कृष्णा नगर वार्ड के पार्षद परमिंदर सिंह गिल ने ग्रीन चौकी का निरीक्षण कर नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय प्रयास बताया।नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। नगर निगम का विश्वास है कि यह पहल कांवड़ मेला-2026 के दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को भी मजबूत करेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Health Insurance क्यों ज़रूरी है? बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, कवरेज और ज़रूरत जानें CareHealthPolicy.com

हर उम्र में Health Insurance क्यों ज़रूरी है? आज के समय में इलाज इतना महँगा हो गया है कि एक
CareHealthPolicy.com
स्वास्थ्य

Old Age Health Insurance क्या है? बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस की पूरी जानकारी

Old Age Health Insurance क्या है? Old Age Health Insurance वह स्वास्थ्य बीमा योजना है जो खासतौर पर 60 वर्ष