ऊधम सिंह नगर

अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा,दी तालाबंदी की चेतावनी

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)नगर निगम वार्ड संख्या 32 में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। कांग्रेस पार्षद गौरव गिरी के नेतृत्व में लोगों ने आज ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता का घेराव किया और समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो विद्युत विभाग के कार्यालय की तालाबंदी कर व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। गिरी ने कहा कि नगर निगम का शहरी क्षेत्र होने के बावजूद वार्ड संख्या 32 में ग्रामीण क्षेत्रों की तरह घंटों अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इसके अलावा लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों के घरेलू विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि हंस विहार फेज-1, हंस विहार फेज-2, डिवाइन पार्क, आनंदम तथा फौजी मटकोटा सहित पूरे वार्ड में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है।पार्षद ने अधिशासी अभियंता से वार्ड संख्या 32 को शहरी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से जोड़ने, नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की शीघ्र स्थापना की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी जनहित में विद्युत विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन और कार्यालय की तालाबंदी करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।ज्ञापन देने वालों में संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, चेतन भट्ट, राकेश नौटियाल, विजय नेगी, नंदन सिंह रावत, देवेंद्र चौहान, संजय कुमार, तरुण गिरी, माधवी अधिकारी, कलावती अधिकारी, दुर्गा सुयाल, कमल राणा, चंद्र सुयाल, विमला पालीवाल आदि शामिल थे।।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार