स्वास्थ्य विभाग में 335 एएनएम को नियुक्ति, उधम सिंह नगर को मिले 23 पद
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 335 रिक्त पदों पर चयन परिणाम घोषित किया गया है।महानिदेशक के निर्देशानुसार उक्त 335 चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित जनपदों में तैनाती दी जानी है, जिसमें जनपद ऊधम सिंह नगर के लिए 23 पद आवंटित किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ एसके गोस्वामी ने बताया कि सभी के नियुक्ति पत्र तैयार कर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।





