ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

सीएमओ ने किया रक्तदान

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को पंडित राम सुमेर राजकीय मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में तथा जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय के रक्त केंद्र के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव […]

ऊधम सिंह नगर

खटीमा में जलाए दीये

खटीमा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर शहीद स्थल पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह केड़ा ने गुरुवार को दीप जलाए। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास नगला तराई पहुंचकर धामी जी के माता विशना देवी की के साथ दिये जलाए व केक काटकर प्रधानमंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी तथा […]

कारोबार

रिप के सहयोग से यूएस नगर के चार विकासखंडों में ग्रामीण आजीविका एवं उद्यमिता सशक्तीकरण का प्रशिक्षण

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करने, महिला समूहों एवं सामुदायिक संस्थाओं की क्षमता बढ़ाने तथा ग्रामीण उद्यमों को वित्तीय प्रबंधन, सुशासन और बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना की सहायता से जनपद के विभिन्न विकासखंडों में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।बुधवार को बाजपुर, […]

ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

रुद्रपुर मंडी में सेवा सप्ताह के कार्यक्रम में किसान-श्रमिक जुटे

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) कृषि उत्पादन मंडी समिति, रुद्रपुर में सेवा सप्ताह अभियान के तहत कृषक एवं श्रमिक सम्मेलन में बुधवार को 600 से अधिक कृषकों एवं श्रमिकों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। इस दौरान पंजीकृत श्रमिकों को शिक्षण, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता किट वितरित की गईं, जबकि 12 प्रगतिशील एवं जागरूक […]

ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

काशीपुर के चार निजी अस्पतालों को नोटिस

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर, डॉ. एस.के. गोस्वामी के निर्देशन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसी पांडे ने बुधवार को काशीपुर क्षेत्र के अंतर्गत छह निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान अस्पतालों में मानक के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।नियमों का उल्लंघन और अनियमितताएं पाए जाने पर ग्लॉक्सी […]

ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

सीडीओ ने किसानों संग समस्याओं पर की चर्चा

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता एवं अन्य कृषक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक कर कृषकों की समस्याओं पर चर्चा की।उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी जो उचित मांगें हैं उन पर पूर्व में ही […]

ऊधम सिंह नगर

आइआइएम काशीपुर में कारपोरेट रणनीति में हो रहे बदलाव पर मंथन

काशीपुर। (लोक निर्णय) आइआइएम काशीपुर में इसके प्रमुख प्रबंधन सम्मेलन ‘दिशा में उद्योग जगत के वरिष्ठ पेशेवरों, रणनीतिक निर्णयकर्ताओं और प्रबंधन विशेषज्ञों ने कॉर्पोरेट रणनीति में हो रहे बदलावों, बाजार की बदलती परिस्थितियों और संगठनात्मक परिवर्तन आदि पर मंथन किया गया। “पुरानी व्यवस्था पर विचार: जब सब कुछ सही चल रहा हो, तब संगठनों को […]

ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

सीडीओ ने बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की। सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक मे आरबीएस की टीम तैनात है। जिनके द्वारा 0 से 18 वर्ष तक के स्कूल तथा आंगनबाड़ी पंजीकृत बच्चों का स्वस्थ्य परीक्षण किया जाता है, […]

ऊधम सिंह नगर राजनीति

किच्छा पालिका चुनाव में भाजपा का डैमेज कंट्रोल सफल

किच्छा।(लोक निर्णय) नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में बगावत से जूझ रही भाजपा को नाम वापसी के अंतिम दिन बड़ी राहत मिली। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी संदीप अरोड़ा के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे शैली फुटेला और लवी सहगल ने आखिरकार अपना नामांकन वापस लेते हुए संदीप अरोड़ा को […]

ऊधम सिंह नगर

20.10 ग्राम स्मैक संग दो तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर शनिवार को थाना पुलभट्टा पुलिस टीम ने गोला नदी पुल के उत्तरी छोर, कट के पास ऊधम सिंह नगर-बरेली बॉर्डर पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की। इसी दौरान बहेड़ी की ओर से किच्छा की तरफ आते दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। आरोपितफैजल […]