उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

स्थापना दिवस पर जनपद सभागार में लोकतंत्र की शपथ

चम्पावत ।( लोक निर्णय)राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद सभागार में लोकतंत्र की शपथ ​स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जागरूकता समारोह में नागरिकों ने लिया स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान का संकल्प लिया।राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को जिला सभागार में आयोजित स्वीप जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार द्वारा सभी नागरिकों को लोकतंत्र को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से मतदाता शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का संचालन स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसमें लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।इस अवसर पर सभी नागरिकों ने स्वर में स्वर मिलाते हुए शपथ ली कि वे भारत के लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को सदैव अक्षुण्ण रखेंगे। साथ ही, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन गरिमा को बनाए रखते हुए बिना किसी प्रलोभन या भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया।जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना तथा आमजन को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार