पंत विवि के सात विद्यार्थियों को मिली नौकरी
पंतनगर। (लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से मैसर्स जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा मूल्यांकन परीक्षण एवं साक्षात्कार के आधार पर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों क्रमशः आकाश कुमार एवं वैभव जोशी, बीटेक. (इलेक्ट्रिाकल इंजीनियरिंग) तथा आदित्य सैनी, आशुतोष पाल, रोहन कुमार, रोहित कापरी एवं वैभव लटवाल बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) का चयन किया गया।
चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उपरान्त 5.50 लाख रुपये प्रतिवर्ष के साथ ही अन्य सुविधाएं देय होगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एमएस नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये बताया कि पूर्व की भांति भविष्य में भी निदेशालय अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा।




