उत्तराखंड खेती/किसानी

किसानों को स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ने की अपील

चंपावत ।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर-चंपावत द्वारा संचालित “कैंप कार्यालय आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंवाद स्थापित किया जा रहा है तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती ने आज ग्रामीण मंडल चंपावत के अंतर्गत विभिन्न ग्राम क्षेत्रों—भगाना भंडारी, खलकडिया, गडकोट एवं खेतरनरियाल आदि में पहुंचकर ग्रामीणों, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों से संवाद किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. खाती ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।उन्होंने कृषकों को कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उत्तराखंड सरकार द्वारा किसानों एवं ग्रामीणों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रीकरण योजना, उद्यान विभाग की फलोत्पादन एवं सब्जी उत्पादन योजनाएं, पशुपालन एवं डेयरी विकास योजनाएं, महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने वाली योजनाएं तथा ग्रामीण आजीविका मिशन प्रमुख हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार लाभ उठाएं।ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से भी अवगत कराया गया, जिस पर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही हेतु समस्या को संज्ञान में लिया गया।ग्रामीणों ने जनपद चंपावत में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त किया। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं की जानकारी एवं समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

खेती/किसानी

कृषि: ऐसे बचाएं धान की फसल

लोक निर्णय:पंतनगर:उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में मानसून के मौसम में धान की फसल में उचित जल प्रबन्धन, खरपतवार, यंत्रण, रोग
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व