परशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस ने काले झंडे दिखा किया विरोध
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)जिला प्रशासन द्वारा परशुराम चौक स्थित कट बंद होने के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी के पार्षदों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उल्टा चलकर तथा काले झंडे फहराकर विरोध जताया।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम समस्या का समाधान नहीं, बल्कि उसे और अधिक जटिल बनाने वाला है। कट को सरिये लगाकर बंद किए जाने के बाद परशुराम चौक की स्थिति पहले से भी अधिक भयावह हो गई है। स्थानीय लोग और राहगीर अब मजबूरी में लगाए गए ऊंचे सरियों पर चढ़कर सड़क पार कर रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।वक्ताओं ने कहा कि यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की हठधर्मिता और जनभावनाओं की अनदेखी के कारण क्षेत्र की जनता भारी परेशानी का सामना कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि जब आम जनता की मांग कट को पुनः खोलने और वहां ओवर फुट ब्रिज का निर्माण कराने की है, तो फिर प्रशासन जबरन कट को बंद करने पर क्यों तुला हुआ है। यदि प्रशासन वास्तव में जनता की सुरक्षा और सुविधा को लेकर गंभीर है तो उसे तत्काल कट को खोलने अथवा स्थायी समाधान के रूप में ओवर फुट ब्रिज के निर्माण की दिशा में कदम उठाने चाहिए।विरोध जताने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, पार्षद गौरव खुराना, पार्षद सौरव राज बेहड , महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, पार्षद रिजवान खान,अनंत विश्नोई, राकेश अधिकारी,अमित अरोरा,सेवा राम दिवाकर,पार्षद राजू कोली, विक्रम जीत विर्क,कमल चुघ,राकेश कोली, विकास मल्लिक, फैज़ल खान,कमल सैनी,रवि कुमार, सुहैल खान,राजकुमार सिकरी,विजय पुजारा, सत्यम अरोरा आदि शामिल थे





