उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी शिक्षा शोध/आविष्कार

नर्सरी उत्पादकों को मिला प्रशिक्षण, कुलपति ने व्यवसाय से जुड़ने का किया आह्वान

पंतनगर।( लोक निर्णय) कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट की ओर से नैनीताल जिले के नर्सरी उत्पादकों के लिए आयोजित 15-दिवसीय पौध प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समेटी, जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में हुआ। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 61 नर्सरी उत्पादकों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एसके कश्यप थे।इस दौरान निदेशक प्रसार शिक्षा डा. सी. तिवारी एवं ग्राम प्रधान हरगोविंद सिंह रावत उपस्थित रहे। समापन सत्र से पूर्व प्रतिभागियों ने विश्वविद्यालय के उद्यान अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया।प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने नर्सरी प्रबंधन, पौध प्रवर्धन तकनीक, पौध संरक्षण, अभिलेख संधारण, हाईटेक नर्सरी, टिश्यू कल्चर, विपणन एवं सरकारी योजनाओं पर 28 व्याख्यान दिए। प्रशिक्षण हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया। यह जानकारी प्रशिक्षण सह-समन्वयक डा. दीपाली तेवारी पांडेय ने दी। केवीके प्रभारी डा. संजय चौधरी ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। निदेशक प्रसार शिक्षा डा. सी. तेवारी ने गुणवत्तायुक्त उद्यानिकी रोपण सामग्री के उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि इससे फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी और विदेशी पौध सामग्री से प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी।मुख्य अतिथि कुलपति डा. एसके कश्यप ने नर्सरी उत्पादकों से नर्सरी व्यवसाय को लाभकारी उद्यम के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे कृषक समुदाय की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रशिक्षण के अंतर्गत एचआरसी पंतनगर, सीआईटीएच मुक्तेश्वर तथा एनबीपीजीआर भोवाली का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। भ्रमण डा. राकेश मेर के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। डा. बीडी. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और