ऊधम सिंह नगर

हत्यारोपित के मकानों पर चला बुलडोजर,पांच मकानों पर नोटिस चस्पा

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)जगतपुरा के युवा व्यापारी नितेश कुमार की निर्मम हत्या के बाद उपजे जनआक्रोश के बीच महापौर विकास शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए नगर निगम की कार्रवाई शुरू कराई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद नितेश का शव घर पहुंचने पर परिजन और स्थानीय लोग हत्यारोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा मुख्य हत्यारोपित मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। कई घंटे तक चले हंगामे और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की कोशिश के बावजूद परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।दोपहर में महापौर विकास शर्मा स्वयं बुलडोजर और नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर मुख्य हत्यारोपित के पांच मकानों पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई शुरू हुई और प्रारंभिक जांच में तीन मकानों में अवैध पाए गए हिस्सों को लोडर से ध्वस्त कराया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई और महापौर के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।शुक्रवार को जिला अस्पताल में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद जगतपुरा निवासी युवा व्यापारी नितेश कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों ने शव घर के बाहर रखकर धरना शुरू कर दिया। उनकी प्रमुख मांग थी कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और मुख्य हत्यारोपित के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया जाए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कई बार वार्ता कर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ठोस कार्रवाई की मांग पर परिजन अड़े रहे। महापौर ने नगर निगम अधिकारियों को मुख्य हत्यारोपी से जुड़े सभी मकानों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पांच मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए। विकास शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी दी गई है। मुख्यमंत्री लगातार पूरे घटनाक्रम का संज्ञान ले रहे हैं। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में भी मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार