पंतनगर विवि ने हिमाचल विवि को चार विकेट से हराया
पंतनगर। (लोक निर्णय) जम्मू के महादेव क्रिकेट मैदान में खेली जा रही 22वीं आल इंडिया कुलपति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को लीग मैच में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की टीम ने हिमाचल विश्वविद्यालय को चार विकेट से हरा दिया। पंत विवि की ओर से नितिश रावत ने ताबड़तोड़ 47 गेदों पर 87 रन बनाकर 2 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।उन्हें मैन ऑफद मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जम्मू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कुलपति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में हिमाचल विश्वविद्यालय ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाये।ज उनके ओपनर बल्लेबाज धीरज ने 38, संदीप खित्ता ने 32 व सिद्वार्थ शर्मा नने 24 रनों का योगदान दिया। पंतनगर विवि की ओर से संदीप रमोला ने 2 विकेट, जबकि ललित जोशी, कुंदन राय, नीरज भट्ट व नीरज कुमार ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंतनगर विवि के नितिश रावत ने 10 चैके व 2 छक्के के साथ 47 गेदों पर 87 रन बनाये जबकि ललित जोशी ने तीन चैके व 1 छक्के के साथ 38 गेदों पर 51 रन बनाये। दोनों खिलाड़ियों के बीच 115 रनों की साझेदारी हुई। जिससे पंतनगर विवि ने 2 गेंद शेष रहते मैच 4 विकेट से जीत लिया। पंतनगर स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं। टीम के मैनेजर के रूप में प्रभाकर जोशी व कोच भगत सिंह ने सभी टीम खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।





