उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

आइआरएस अयुक्त आयकर ने जल संरक्षण की समीक्षा की

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में शनिवार्को नेलापटला अशोक बाबू, IRS आयुक्त आयकर एवं निदेशक राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार ने जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से किया। जनपद में संचालित विभिन्न जल संरक्षण कार्यों, उपलब्धियों तथा प्रगतिरत एवं पूर्ण हो चुके जल संरक्षण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री के जल संरक्षण संबंधी विजन पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा अपने मन की बात कार्यक्रम में दस अवसरों पर जल संरक्षण के महत्व को दोहराया गया है, साथ ही अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद ऊधम सिंह नगर को कुल 10,000 जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।जल शक्ति अभियान – कैच द रेन (Jal Shakti Abhiyan: Catch the Rain) के अंतर्गत पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तथा संबंधित फोटोग्राफ्स को JSJB पोर्टल पर समयबद्ध रूप से अपलोड किए जाने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई बी एस डांगी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय (DSTO), टाटा ट्रस्ट्स, SARRA जिला टीम, टाटा मोटर्स एवं डाबर के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।न मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विशेष रूप से जनपद के अर्द्ध-संकटग्रस्त (Semi-Critical) क्षेत्रों, विशेषकर जसपुर एवं काशीपुर में अतिरिक्त भूजल पुनर्भरण संरचनाओं (Groundwater Recharge Structures) के विकास पर बल दिया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार