उत्तराखंड कारोबार खेती/किसानी खेल शिक्षा शोध/आविष्कार स्वास्थ्य

दिशा की बैठक में योजनाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर

चम्पावत। (लोक निर्णय) राज्यमंत्री,सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार अजय टम्टा ने आज कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र पोषित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समग्र विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मंत्री का स्वागत करते हुए जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया।मंत्री ने सर्वप्रथम पूर्व बैठक (17 अक्टूबर 2025) में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए ताड़केश्वर क्षेत्र में शवदाह गृह एवं टाल विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, जनपद में मडुवा, लाल धान सहित अन्य उत्पादों को बढ़ावा देने तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-3 के अंतर्गत सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर हर घर तक जल पहुँच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सभी अधिशासी अधिकारियों एवं जल निगम को जनपद में सेप्टिक टैंक एवं खुले आउटलेट की स्थिति का सर्वे कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा।जी राम जी (मनरेगा) योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने नई गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए तथा वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत चयनित सभी गांवों में कार्यों की प्रगति की जानकारी ली साथ ही विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने जनपद के सभी शेष तोकों तक शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर बल देते हुए मंत्री ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण, क्षमता विकास एवं प्रेरणा कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “एक शिक्षक पूरे विद्यालय की दिशा बदल सकता है।”कृषि विभाग को तारबाड़, घास कटर एवं पावर वीडर जैसे उपकरणों को बढ़ावा देने तथा महिला किसानों को विशेष रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को बद्री गाय के साथ-साथ रेड सिंधी नस्ल के संवर्धन हेतु वैज्ञानिक पद्धति अपनाने को कहा।सड़क कनेक्टिविटी की समीक्षा के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (लोहाघाट-चम्पावत) के स्वाला क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव के स्थायी समाधान हेतु समन्वित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षाकाल से पूर्व संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण करने एवं वैकल्पिक मार्गों के सर्वेक्षण को प्राथमिकता देने को कहा।जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु थर्ड पार्टी निरीक्षण पर विशेष बल दिया गया। साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण के लिए ‘सारा’ योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। जिन पर माननीय मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, दर्जा मंत्री हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला विकास अधिकारी दिनेश डिगारी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और