अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

कुंभ मेला 2027 की तैयारियां का स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार। (लोक निर्णय)कुंभ मेला 2027 को लेकर समूचे मेला क्षेत्र में अवस्थापना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य तेजी से जारी हैं। इन कार्यों को आगामी अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेलाधिकारी सोनिका ग्राउंड जीरो पर उतरकर इन महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी में जुटी हैं। मेलाधिकारी ने कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखे जाने की व्यवस्था भी की है, जिसके लिए ऑनलाइन निगरानी के साथ ही अधिकारियों की टीमों द्वारा नियमित रूप से कार्यस्थलों पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है।कुंभ मेला से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति की पड़ताल करने की मुहिम के तहत मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सोमवार को सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अत्याधुनिक सुविधाओं एवं उपकरणों से सुसज्जित कुंभ मेला के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के संचालन के लिए बनाए जा रहे इस भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य तय टाइमलाइन के अनुसार संपन्न कराया जाए। कहा कि स्नान पर्वों एवं सप्ताहांत में इस क्षेत्र में अधिक भीड़भाड़ होने के कारण वाहनों के आवागमन में प्रतिबंध से निर्माण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए मौके पर पहले से ही पर्याप्त मात्रा में निर्माण सामग्री का भंडारण किया जाए तथा संसाधनों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।मेलाधिकारी ने भवन की नींव के कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कहा कि शीर्ष तल पर हेलीपैड की सुविधा वाले इस भवन के निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता एवं तकनीकी मानदंडों का गंभीरता से अनुपालन किया जाए। मेलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था, निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिकारियों को कार्यस्थल पर मौजूद रहकर निर्माण कार्य की निरंतर निगरानी करने तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का नियमानुसार परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने आगामी कुंभ मेला के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को लगातार जुटे रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के संपादन में शिथिलता एवं गुणवत्ता में कमी पाए जाने के मामलों को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा।निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती एवं उप मेलाधिकारी मंजीत सिंह गिल के साथ ही मेला प्रशासन, तकनीकी सेल और कार्यदायी संस्था, निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार