चाणक्य पीजी कॉलेज का मिस्टर फ्रेशर अंकित व मिस फ्रेजर श्वेता बनीं
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) चाणक्य पीजी कॉलेज रुद्रपुर में आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह में विधि एवं होटल मैनेजमेंट के नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का कॉलेज परिवार में आत्मीय स्वागत करने के साथ-साथ उनमें आपसी समन्वय, आत्मविश्वास एवं सौहार्द की भावना विकसित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन एसपी सिंह, प्रबंध निदेशक रवींद्र सिंह बिष्ट, प्राचार्या डॉ. दीपाक्षी जोशी एवं एडवोकेट हरीश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षकों ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य, मनोरंजक प्रस्तुतियां एवं अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। चयनित विद्यार्थियों में मिस्टर फ्रेशर अंकित यादव एवं मिस फ्रेशर श्वेता, मिस्टर ईव मनीष, मिस ईव गुलफिजा, मिस्टर कॉन्फिडेंट वासु, मिस कॉन्फिडेंट भूमि, मिस्टर डैशिंग रंजीत और मिस गॉर्जियस लक्ष्मी को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्री रवींद्र सिंह बिष्ट ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपाक्षी जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज में प्रवेश लेने वाला प्रत्येक विद्यार्थी कॉलेज परिवार का हिस्सा है। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन प्रताप सिंह, जोहा अंसारी, मानसी गुप्ता ने किया।इस अवसर पर शिक्षकगण सलीम अहमद, अनिल कुमार, डॉ. आइशा अमीन, उपासना तिवारी, डॉ. हरकमल कौर, डॉ. रुबीना सुल्तान, प्रतिभा सिंह, मनप्रीत कौर, सिद्धि अग्रवाल, वर्णिका वर्मा, संगीता सिंह, हिमानी धामी, कमलेश अवस्थी, अनुज सिकदर, मनोज आर्या आदि मौजूद थे।।





