उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर मनोरंजन साहित्य

हरिद्वार में युवा महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा

हरिद्वार ।(लोक निर्णय)जिला प्रशासन एवं युवा कल्याण विभाग, प्रांतीय रक्षक दल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में युवा महोत्सव हुआ। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के सांस्कृतिक ट्रैक के अंतर्गत आयोजित इस महोत्सव में जिले के सभी विकासखंडों से आए युवाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, गायन, भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, पेंटिंग और कविता लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज का युवा नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के युवा जिला और राज्य स्तर से निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। प्रदेश में युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक खेल स्टेडियम और राष्ट्रीय स्तर के खेल परिसरों का विकास किया जा रहा है।कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद, मुकेश भट्ट, पूनम मिश्रा, हिमांशु गुप्ता, चंद्रमोहन मिश्रा, शिवकुमार कश्यप, ऋचा गुप्ता और संध्या आदि मौजूद थीं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार