पंत विवि ने ग्रामीण विभाग के अभियंताओं को दिया प्रशिक्षण
पंतनगर। (लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में आज ग्रामीण निर्माण विभाग के 25 अभियंताओं के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा वित्तपोषित इंजीनियरों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम “Capacity Building of Engineers in Engineering Practices and Material Testing for Quality Construction” पर आधारित है ।इस प्रशिक्षण सत्र का मुख्य उद्देश्य विभाग के नवनियुक्त और सेवारत इंजीनियरों को आधुनिक निर्माण तकनीकों एवं टिकाऊ इंजीनियरिंग प्रथाओं और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के मानकों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में राज्य भर से आए ग्रामीण निर्माण विभाग के इंजीनियर भाग ले रहे हैं ।जिन्हें विषय विशेषज्ञों द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य अतिथि विभु विश्वामित्र रावत, विभागाध्यक्ष एवं मुख्य अभियंता ने प्रोग्राम की उपयोगिता के बारे में अपने विभाग के अभियंताओं को समझाया और कहा की यह प्रोग्राम आपके आने वाली प्रोफेशनल लाइफ मैं बहुत सहायक होगा।] उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता हमारे विभाग की प्राथमिकता है। यह प्रशिक्षण हमारे इंजीनियरों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान और प्रयोगशाला परीक्षण विधियों में दक्ष बनाएगा जिससे निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और मजबूती सुनिश्चित होगी। उन्होंने प्रशिक्षण की आयोजन समिति की सभी सदस्य डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. संजीव सुमन, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. वनीता देवी एवं डॉ. सुबीर कुमार शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया। विभागाध्यक्ष ने कहा की ऐसे प्रशिक्षण राज्य की उन्नति मैं सहायक है और हम अपने राज्य उत्तराखंड की सेवा कर पा रहे है।कार्यक्रम के समापन में आयोजन समिति की सदस्य डॉ.संजीव सुमन ने विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को सभी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अनुमति प्रदान की।





