ऊधम सिंह नगर कारोबार शोध/आविष्कार

देवभूमि उद्यमिता योजना: हल्द्वानी में 63 युवाओं के साथ तीन दिवसीय आवासीय बूटकैम्प शुरू, स्वरोजगार के गुर सीखेंगे छात्र


हल्द्वानी।(लोक निर्णय) भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY) के तहत हल्द्वानी स्थित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण केंद्र (ETC) में तीन दिवसीय आवासीय उद्यमिता बूटकैम्प का शुभारम्भ हुआ। एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (EDII), अहमदाबाद द्वारा संचालित इस बूटकैम्प में प्रदेश के विभिन्न राजकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के 63 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।बूटकैम्प में राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर, शहीद भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय, रुद्रपुर, राजकीय महाविद्यालय, टनकपुर, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, हल्दूचौड़ राजकीय महाविद्यालय, नानकमत्ता तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा के विद्यार्थी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नवाचार को प्रोत्साहित करना और उन्हें स्वरोजगार व रोजगार सृजन के लिए तैयार करना है।बूट कैम्प के पहले दिन विद्यार्थियों को उद्यमिता के मूलभूत सिद्धांतों और सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक कौशलों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन उद्यमिता विशेषज्ञ डॉ. रजत शर्मा, परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र सिंह मेहरा (नैनीताल) एवं महेन्द्र रौतेला (अल्मोड़ा) ने किया। इस दौरान काशीपुर महाविद्यालय की DUY नोडल डॉ. चंद्रकला सिंह और रुद्रपुर महाविद्यालय की नोडल डॉ. गरिमा जायसवाल भी उपस्थित रहीं।प्रथम दिवस में एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट, डिजाइन थिंकिंग, आइडिएशन एवं आइडिया वैलिडेशन, ब्रेनस्टॉर्मिंग और ग्रुप डिस्कशन जैसे विषयों पर व्यावहारिक एवं सहभागितापूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके अभिनव एवं व्यावसायिक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीमवर्क, रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और उद्यम स्थापना की प्रारम्भिक प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने समूह गतिविधियों और विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी करते हुए कई नए व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने इन विचारों का मूल्यांकन कर उन्हें व्यवहारिक रूप देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।आयोजकों के अनुसार आगामी दो दिनों में प्रतिभागियों को बिजनेस मॉडल निर्माण, वित्तीय योजना, विपणन रणनीति, ब्रांडिंग, व्यवसाय प्रस्तुतीकरण तथा उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए जाएंगे। यह बूटकैम्प युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर भारत और विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करेगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99