रेडियोलॉजिस्ट की कमी से रोस्टरवार लगाई ड्यूटी, मरीजों को राहत
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि जनपद की चिकित्सा इकाइयों में लम्बे समय से रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त चल रहे पदों के कारण स्थानीय आम जनमानस को हो रही परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सा इकाइयों में रेडियोलॉजिस्ट की जनहित में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगायी है। खटीमा मे तैनात डॉ. केएन पन्त उपजिला चिकित्सालय, सितारगंज में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक सप्ताह का एक दिन निर्धारित करेंगे तथा जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर में प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को अपना सेवाएं देंगे।
डॉ. विनय कुमार यादव उप जिला चिकित्सालय, बाजपुर के साथ ही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर मे सप्ताह मे एक दिन एवं उपजिला चिकित्सालय, काशीपुर मे सप्ताह में 02 दिन प्रत्येक मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अपनी सेवाएं देंगे तथा अन्य दिवसों में अपने मूल तैनाती स्थान पर कार्य करेंगे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।जिससे अल्ट्रासाउंड एवं अन्य रेडियोलॉजिकल जांचों के लिए मरीजों को अनावश्यक भटकना न पड़े





