ऊधम सिंह नगर

रोवर-रेंजर इकाई के शिविर में युवाओं के नेतृत्व क्षमता विकास पर जोर

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर के रोवर-रेंजर इकाई की।ओर से महाविद्यालय परिसर में आयोजित अभ्यास शिविर में रोवर एवं रेंजरों ने पूरे उत्साह, साहस और टीम भावना के साथ एक शानदार वॉच टावर (Watch Tower) का निर्माण किया। साथ ही रोवर-रेंजर आंदोलन के गौरवशाली इतिहास, उद्देश्यों एवं सिद्धांतों का ज्ञान प्राप्त किया। विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक खेलों का आयोजन हुआ।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि रॉवर्स रेंजर के इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं सेवा भावना का विकास करना रहा।उन्होनें कहा कि सीखना, सेवा करना और साहस के साथ आगे बढ़ना ही रोवर-रेंजर की पहचान है।प्रो. दीपा वर्मा मैडम ने कहा कि आज के समय मे युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास, आपदा प्रबंधन, और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना ही रॉवर्स रेंजर का उद्देश्य होता है। इस एकदिवसीय शिविर का आयोजन रॉवर्स लीडर मोहम्मद अरबाब एवं रेंजर लीडर मुस्कान एवं नशरून ने किया।रेंजर प्रभारी डॉ. बसुन्धरा उपाध्याय ने कहा कि जिसके अंदर सेवा और समर्पण का भाव हो वही सच्चे अर्थों में असली रोवर रेंजर है इस एकदिवसीय शिविर में अजय कुमार मिश्रा, करण, संगीत,कुलदीप,अन्नू,नशरून,आशिफ, पीयूष विशाल,अब्दुल,नेहा , प्रियंका,गौरी, दिव्या और संगीता अन्य रॉवर रेंजर उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार