उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर नेशनल न्यूज़ शिक्षा शोध/आविष्कार साहित्य स्वास्थ्य

खटीमा में ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज,मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकला रोड शो

।

खटीमा। (लोक निर्णय) खटीमा में रविवार को आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव के शुभारंभ से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भव्य रोड शो निकाला गया। मुख्य चौराहे से शुरू होकर नवीन सब्जी मंडी तक पहुंचे इस रोड शो में केंद्रीय मंत्रियों,प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों और दिग्गज नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू,जुएल ओरम,सांसद अजय भट्ट,अजय टम्टा विशेष रूप से मौजूद रहे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोक नृत्यों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव के माहौल को और भी जीवंत बना दिया। मुख्यमंत्री ने उमड़े जनसमूह का अभिवादन स्वीकार करते हुए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेशचंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दर्जा मंत्री रमेश सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, मोहनी पोखरिया सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और