अपराध ऊधम सिंह नगर

गांजे संग दो गिरफ्तार

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान*” को सफल बनाने एवं जनपद उधम सिंह नगर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से अजय गणपति , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर ANTF रुद्रपुर व कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। प्रशांत कुमार क्षेत्राधिकारी काशीपुर ( NODAL ANTF) के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक A.N.T.F एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीम ने तीन अक्टूबर को त्रिशूल चौक से होते हुए रुद्रपुर गदरपुर हाईवे से ब्लॉक कार्यालय को जाने वाले बाईपास कट के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या HR55AT-9269 को रोककर जांच की। राजेश कुमार पुत्र मुंशी राम निवासी मनं.-28 ग्राम जैनपुर तहसील व थाना हथीन जिला पलवल हरियाणा व प्रशांत शिकारी पुत्र जोदू नाथ शिकारी हाल निवासी मलिक कॉलोनी वार्ड नंबर 31 कोतवाली रुद्रपुर मूल निवासी काली मंदिर गुरुग्राम नंबर 2 शक्तिमान कोतवाली सितारगंज जिला उधम सिंह नगर के कब्जे से 21.450 किलोग्राम गांजा बरामद कर आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की गई। पूछताछ के दौरान आरोपित प्रशांत शिकारी व राजेश कुमार ने बताया कि वह उक्त माल को ओडिशा मलखानगिरी से ददू उर्फ नीलू नामक व्यक्ति से लाकर रुद्रपुर में थोक मे व फुटकर में बेचना बताया । अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली से रुद्रपुर में ANTF रुद्रपुर की और से धारा 08/20/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।आरोपित राजेश कुमार उपरोक्त वर्ष 2020-21 में 200 किलो गांजा में तेलगाना राज्य में थाना भद्राचलम से जेल जा चुका है तथा जो आर्टिका कार में टेक्सी नंबर लगाकर गांजे की तस्करी करता था। एसएसपी ने बताया कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार एवं नशा तस्करों के नेटवर्क के विरुद्ध ऊधमसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार