ऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। (लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 5.19 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विकास कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, शहरी प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत लीती से मां होकरा मंदिर तक ट्रैक रूट एवं व्यू प्वाइंट के निर्माण कार्यों के लिए 88.79 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 53.27 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।उन्होंने जनपद पौड़ी के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु विद्युत पोल स्थापित करने, विद्युत लाइन निर्माण एवं लाइन शिफ्टिंग के 344.04 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 137.61 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में 300 हैंडपंप लगाए लगाये जाने के लिए 86.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार