उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

आरपीआइ (आठवले) ने भाजपा अध्यक्ष नितिन से मांगी तीन सीटें,राजनीति गरमाई

दिल्ली। (लोक निर्णय) नई दिल्ली में शुक्रवार को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले से औपचारिक मुलाकात की।केंद्र सरकार में आरपीआइ (आठवले) एनडीए गठबंधन का हिस्सा है, इसलिए मुलाक़ात के दौरान सेठपाल सिंह ने आगामी राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए उत्तराखंड में पार्टी की उचित हिस्सेदारी की मांग पर जोर दिया और इस संबंध में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को एक मांग पत्र सौंपा।मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आरपीआइ (आठवले) उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने कहा कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व से आश्वासन मिला है कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से तीन सीटों पर गठबंधन के लिए अनुरोध किया जाएगा। इस संबंध में आलाकमान जल्द ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विस्तार से चर्चा करेगा।केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले पिछले उत्तराखंड दौरे के दौरान स्पष्ट कर चुके हैं कि यदि उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन पर सहमति नहीं बनती है, तो आरपीआइ (आठवले) प्रदेश की 20 से 25 विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार