रुद्रपुर शहर की बेहतरी के लिए युवाओं ने रखे अपने विचार
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) रुद्रपुर शहर के भविष्य को लेकर युवा गंभीर दिखे और बेहतरी के लिए अपने विचार भी रखे। शहर की बेहतरी के लिए महापौर विकास शर्मा की पहल पर आयोजित “नई सोच नया रुद्रपुर युवा संवाद-2026” युवाओं के विचारों और शहर के विकास के रोडमैप का बड़ा मंच बना। नैनीताल हाईव स्थित एक होटल में आयोजित में युवाओं ने भागीदारी करते हुए न सिर्फ शहर की समस्याएं सामने रखीं बल्कि उनके समाधान और भविष्य के रुद्रपुर की तस्वीर को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए। युवाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, पर्यावरण, सुरक्षा, डिजिटल सुविधाओं और रोजगार जैसे विषयों पर खुलकर अपने विचार रखे। युवाओं ने वाटर मैनेजमेंट, साइंस एग्जीबिशन, डिजिटल डैशबोर्ड और ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म बनाने का सुझाव दिया जहां नागरिक अपनी समस्या दर्ज कर सकें और समाधान की अपडेट भी उन्हें मिलती रहे। शिक्षा व्यवस्था को लेकर युवाओं ने स्कूलों में डिजिटल पढ़ाई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जॉब स्किल और आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। “यूथ वॉइस स्पॉटलाइट” में युवाओं ने समस्याओं के साथ समाधान भी रखे।युवाओं की सोच को धरातल पर उतारने की शुरु विकास शर्मा ने युवाओं के सुझावों को गंभीरता से सुना और नोट किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और अब युवाओं का दौर है। ऐसे संवाद पूरे देश में होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर के विकास में लगातार सहयोग मिल रहा है। जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार से भी सहयोग लिया जाएगा। सब मिलकर रुद्रपुर को उत्तराखंड का नंबर वन शहर बनाएंगे। महापौर ने कहा कि नगर निगम युवाओं की एक कमेटी बनाएगा, जो समय-समय पर शहर के विकास को लेकर मंथन करेगी और अच्छे सुझावों पर प्राथमिकता से अमल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कल्याणी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए नमामि गंगे के अंतर्गत 300 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट केंद्र सरकार को भेजा गया है। सिडकुल एसटीपी प्लांट का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसके शुरू होने के बाद दूषित पानी कल्याणी नदी में जाने से रुकेगा। गंगापुर रोड की दो नहरों पर रिवर फ्रंट विकसित करने का काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए नगर निगम आठ आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र शुरू कर चुका है। उन्होंने कहा कि बजाज के सहयोग से तीन करोड़ रुपये के स्किल प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया है, जिसमें युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं के लिए मल्टीफेसिलिटी भवन और किच्छा रोड पर आठ एकड़ भूमि में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रस्ताव भी शासकार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल और रवि सिडाना ने किया। इस अवसर पर पारस चुघ, गौरव जुयाल, चिराग कालरा, अजय चड्ढा, भरत शाह, राजन राठौर, मोहन तिवारी, कृतिका सिंह, मौलिक, मानस बोरा, भावेश मथेला, जतिन खत्री, महिमा कुमारी, प्रभजोत कौर सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।





