उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर साहित्य

संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद के सदस्य बनने पर नारायण ने मुख्यमंत्री धामी और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश का आभार जताया


​किच्छा/रुद्रपुर। (लोक निर्णय)उत्तराखंड सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नारायण पाठक को ‘संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद’ का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों में हर्ष की लहर है।इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण पाठक ने उत्तराखंड के यशस्वी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने किच्छा के लोकप्रिय पूर्व विधायक आदरणीय राजेश शुक्ला का भी विशेष रूप से धन्यवाद और आभार प्रकट किया, जिनके सतत सहयोग और मार्गदर्शन से उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ है।
​ नारायण पाठक ने कहा कि संगठन और सरकार ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोक कला और साहित्य के संरक्षण व संवर्धन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। पाठक को बधाई देने वालों में क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी और स्थानीय देवतुल्य जनता शामिल रही। सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभवों का लाभ परिषद को मिलेगा और उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को एक नई पहचान मिलेगी।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रीना गौतम, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेंद्र मिश्रा, किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, नगर पालिका नगला अध्यक्ष सचिन शुक्ला, ग्रामीण मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, जिला प्रकोष्ठ संयोजक राजेश तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सैयद इफ्तिखार हुसैन, नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, सभासद संदीप अरोड़ा, नाजिम मलिक,अखिलेश यादव, बृजेश यादव, अन्य लोग शामिल रहे

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार