ऊधम सिंह नगर मनोरंजन स्वास्थ्य

पार्क फुहारे की सौगात से निखरेगा काशीपुर का सौंदर्य

मनोज कुमार राय

काशीपुर। (लोक निर्णय)शहर के सुंदरीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण पहल हुई। आइजीएल के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड से नगर निगम परिसर में निर्मित आकर्षक पार्क फुहारे का महापौर दीपक बाली ने विधिवत लोकार्पण किया। फुहारे का नजारा देखते ही बन रहा था। जनप्रतिनिधियो अधिकारियों ने इसे शहर के सुंदरीकरण की दिशा में सराहनीय पहल बताया।लोकार्पण समारोह में आइजीएल के अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल, एचआर हेड राजेश सिंह, समीर चतुर्वेदी, मुक्ता सिंह, भाजपा काशीपुर मंडल मीडिया प्रभारी मनोज राय, प्रियंका अग्रवाल समेत नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इस दौरान महापौर दीपक बाली ने कहा कि शहर का विकास केवल सड़कों और भवनों के निर्माण से नहीं होता, बल्कि स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण भी उसकी पहचान बनता है। नगर निगम इसी सोच के साथ काशीपुर को आधुनिक और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आइजीएल ने सीएसआर के माध्यम से जो योगदान दिया है, वह सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।महापौर दीपक ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों का सुंदरीकरण नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का माध्यम है। पार्क, फुहारे और हरित क्षेत्र लोगों को मानसिक सुकून देने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उद्योग और कॉरपोरेट संस्थान इसी प्रकार शहर के विकास में भागीदारी निभाते रहे तो काशीपुर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।महापौर दीपक बाली ने कहा कि नगर निगम आने वाले समय में भी शहर के प्रमुख पार्कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का सुंदरीकरण करेगा।जिससे काशीपुर की पहचान एक स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर के रूप में स्थापित हो सके।
आइ लजीएल के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार सीएसआर योजनाएं संचालित कर रही है। नगर निगम परिसर में पार्क फुहारे का निर्माण भी समाज के प्रति उसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
क्या होंगे पार्क फुहारे के लाभ
नगर निगम परिसर में बने पार्क फुहारे से पूरे परिसर की सुंदरता कई गुना बढ़ेगी। फुहारे के कारण वातावरण में ताजगी बनी रहेगी तथा गर्मी के मौसम में आसपास का तापमान अपेक्षाकृत संतुलित रहेगा। हरियाली और जल के सुंदर संयोजन से यह स्थल आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इससे लोगों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सार्वजनिक परिसंपत्तियों के संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश भी जाएगा। साथ ही नगर निगम परिसर की पहचान एक आधुनिक और व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल के रूप में मजबूत होगी।समारोह के अंत में आइजीएल की टीम का सम्मान किया गया तथा शहर के विकास में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार