फायरिंग मामले में तीन आरोपित धरे,एक नाबालिग भी
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) कृष सिंह पुत्र जितेन्द्र प्रसाद (निवासी शास्त्री नगर, गड्डा कॉलोनी, रुद्रपुर) ने 17 जुलाई को कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में तहरीर देकर कहा था कि पड़ोसी सोनू जूड़ी द्वारा उसे फोन पर लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। इसी रंजिश में 16 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे सोनू जूड़ी अपने साथियों (अनुज उर्फ मुदिया, सोहेल, सोनू राठौर उर्फ मिथुन, सुमित बंगाली, यश चौहान व अन्य) के साथ बाइक पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और घर में तोड़फोड़ की। वह घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद घर की दीवारों पर गोलियों के निशान पाए गए।पुलिस आरोपितों पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली।पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। आज पुलिस टीम ने मोदी मैदान क्षेत्र में घेराबंदी कर चार संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी सोनू राठौर उर्फ जूड़ी पुत्र बेचे लाल राठौर (निवासी: शास्त्रीनगर गड्ढा कॉलोनी, थाना ट्रांजिट कैम्प,यश सिंह पुत्र धीरज सिंह (निवासी: तपस्या विहार, थाना ट्रांजिट कैम्प, सोहेल पुत्र उमर (निवासी: सिरौली कला, थाना पुलभट्टा; हाल निवासी: आजाद नगर, रुद्रपुर, बाल अपचारी (किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया। तलाशी के दौरान मुख्य आरोपित सोनू राठौर उर्फ जूड़ी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा नाबालिग किशोर के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर व दो कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।





