हत्याकांड में दो आरोपित और गिरफ्तार,दो अपचारी किशोर को संरक्षण में लिया गया
किच्छा।(लोक निर्णय) महराया रोड, लालपुर में कुछ व्यक्तियों ने 25 जून को युवक विक्रांत उर्फ बागी को गोली मार दी थी। एके एसटीएच हल्द्वानी में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया था।26 जून को कंचन पत्नी विकास निवासी हरि मंदिर गली, मेन बाजार रुद्रपुर की तहरीर के आधार पर थाना किच्छा में एफआइआर संख्या-228/2026 धारा 109(1)/191(3) बीएनएस बनाम बंटी ठाकुर आदि पंजीकृत किया गया।जिसकी विवेचना वउनि अनुराग सिंह के सुपुर्द की गई।उपचार के दौरान विक्रांत उर्फ बागी की मृत्यु हो जाने पर अभियोग में धारा 103(1)/190/191(2)/111 बीएनएस की वृद्धि की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलिस ने 26 जून को वरुण कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रामेश्वरपुर, थाना किच्छा तथा आरोपित सुशील पुत्र उत्तम सिंह निवासी शिमला पिस्तौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एक अन्य अभियुक्त बंटी ठाकुर वर्तमान में उपचाराधीन है। घटना में शामिल आरोपित दीपक एवं विजय प्रताप को गिरफ्तार किया गया तथा दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया।आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार आरोपित दीपक पुत्र श्यामलाल निवासी खमरिया रोड, लालपुर, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर, विजय प्रताप पुत्र राम प्रसाद निवासी बाबू राम गली, रामेश्वरपुर, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर का रहने वाले हैं।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक किच्छा रवि कुमार, वउनि अनुराग सिंह,उनि दीपक जोशी,उनि पवन जोशी, उनि बसन्त प्रसाद,अउनि संतोष उप्रेती, जगदीश महेरा, हेड कांस्टेबल प्रभात चौधरी,कांस्टेबल दीपक बोरा, त्रिलोक सिंह थे।





