अवैध असलहों संग तीन युवक पकड़े
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व में थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में 24 अक्टूबर की रात शिव एन्क्लेव, गंगापुर रोड में हुई फायरिंग एवं वाहनों में तोड़फोड़ की घटना के संबंध में 25 सितंबर को विभिन्न धाराओं में आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी।पुलिस ने एफसीआइ गोदाम के सामने किच्छा रोड पर खाली चाय के खोखे के पास पहुंचकर तीन युवकों को पकड़ लिया।साथ ही उनके नाम और पते पुछा तो उन्होंने नन्दू पुत्र सालिक राम, निवासी ग्राम नई बस्ती खानपुर, पोस्ट कौशलगंज, तहसील विलासपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, सोहेल पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी ग्राम सिरौली कला, थाना पुलभट्टा, किच्छा, हाल निवासी आजादनगर वार्ड सात, श्मशान भूमि रोड, ईंटों के फड़ के पास, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर, सुमित अधिकारी उर्फ बंगाली पुत्र हरीश चन्द्र अधिकारी, निवासी भदईपुरा वार्ड 14, बंगाली मंदिर के पास, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर बताया। नन्दू के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर दो कारतूस, अभियुक्त सुमित बंगाली एवं सोहेल के कब्जे से एक-एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक-एक कारतूस बरामद हुआ।आरोपित ने बताया कि 24 सितंबर की रात हमारे दोस्त साजेब उर्फ अरमान अपनी फ्रेन्ड से मिलने शिव एन्क्लेव कांलोनी मे गया था। जिसे कांलोनी वालों ने देख लिया था और कालोनी वालो ने उसको घेर लिया है इसके बाद हम लोगों को हमारे दोस्त समीर मलिक का फोन आया कि तुम लोग कालोनी मे चले जाओ वहा दोस्त साजेब उर्फ अरमान फंसा है। तो हम पांचों ही वहा चले गये तो साजेब वहां से पहले ही भाग गया था। उसकी कार वही छूट गयी थी। समीर मलिक ने और साजेब उर्फ अरमान ने कहा कैसे भी हो कार लेकर आ जाओ तो हम पांचों लोग शिव इन्क्लेव कालोनी गए तो कालोनी में काफी भीड़ भाड़ थी तो हम लोगो ने समीर मलिक व साजेब उर्फ अरमान से कहा कि यहां काफी भीड़ भाड़ है तो समीर मलिक और अरमान उर्फ साजेब ने कहा कि हम लोगो ने कालोनी मे घुसते ही हवाई फायरिंग कर दी थी।जिससे लोग अपने घरों में भाग गए। गाड़ी के टायरो के नट खुले हुए थे इसलिए गाड़ी नही ले जा पाये तो हमने गुस्से मे वहा खड़ी गाड़ियों को तलवार मारकर क्षतिग्रस्त कर फायरिंग करते हुए भाग गये थे।





