अध्यात्म ऊधम सिंह नगर

सोढ़ी कालोनी में निकली भव्य कलश यात्रा

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)सावन अष्टमी की पूर्व संध्या पर सोढ़ी कॉलोनी स्थित श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर, डेरा अनंत विभूषित वैष्णवी शक्ति पीठाधीश्वरी मां हंसेश्वरी भारती महाराज (स्वर्ग फार्म वाली देवी जी) के पावन स्थान पर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई।। कलश यात्रा में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं एवं कन्याओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई। ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे सोढ़ी कॉलोनी क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की और ऐसा प्रतीत हुआ मानो पूरी सोढ़ी कॉलोनी धार्मिक मेले में परिवर्तित हो गई हो।इस वर्ष श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर अपने 25 वर्ष पूर्ण कर रहा है, जिसके चलते रजत जयंती वर्ष का यह धार्मिक समागम और भी विशेष एवं दिव्य बन गया है। मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।कलश यात्रा में महंत भजन प्रकाश अरोड़ा, श्याम खुराना, राजेश ग्रोवर, राजीव ग्रोवर, सतनाम सिंह पप्पू, सन्नी, लक्ष्मी शर्मा, मयंक बादे, चंद्रहास शास्त्री, कंचन, सीमा, जया, कविता सोढ़ी सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी के मंगल की कामना की।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार