ऊधम सिंह नगर

दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर महापौर ने किया श्रीराम पार्क का निरीक्षण

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)दशहरा पर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। महापौर विकास शर्मा ने क्षेत्राधिकारी विभव सैनी एवं श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ श्रीराम पार्क (गांधी पार्क), रुद्रपुर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दशहरा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। श्रीराम पार्क में लगभग 5.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण एवं विकास कार्य चल रहे हैं। निर्माण कार्य के बीच दशहरा पर्व के आयोजन को लेकर श्री रामलीला कमेटी की चिंताओं को देखते हुए महापौर ने संबंधित ठेकेदार से वार्ता कर आयोजन से पहले आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए थे।तैयारी को पर रखने के लिए आज महापौर खुद गांधी पार्क पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल पर तैयारियों और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। महापौर ने कहा कि भगवान श्रीराम से जुड़े इस पारंपरिक आयोजन की निरंतरता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि दशहरा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि रुद्रपुर की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। शहर में लंबे समय से दशहरा पर्व का आयोजन इसी स्थल पर होता आ रहा है। ऐसे में आयोजन को भव्य बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम आयोजन की तैयारियों में पहले दिन से श्री रामलीला कमेटी के साथ खड़ा है और पर्व के दौरान स्वच्छता सहित आवश्यक व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग करेगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्राधिकारी विभव सैनी एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर भीड़ के प्रबंधन, आवागमन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।महापौर ने विश्वास जताया कि नगर निगम, पुलिस प्रशासन और श्री रामलीला कमेटी के आपसी सहयोग से दशहरा पर्व भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि शहर की परंपराओं को संरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना ही रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी विभव सैनी, बाजार चौकी प्रभारी अमित, नरेश शर्मा, सुशील गावा, अमित गंभीर, राजेश छाबड़ा, अमित अरोरा, बॉबी, विजय जग्गा, राकेश सुखीजा, राजकुमार खनिजो एवं गुरमीत सिंह आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार