उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा शोध/आविष्कार

सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंत विवि में जुटेंगे छह राज्यों के अफसर

रुद्रपुर।( लोक निर्णय)मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के प्रभावी बचाव एवं पुनर्वास तथा तस्करी के अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 09 अक्टूबर को पंत विवि में राज्य स्तरीय मानव तस्करी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय सभागार में पत्रकारों को बताया कि सम्मेलन में उत्तराखण्ड सहित 06 राज्यों के पुलिस अधिकारी, नेपाल की सामाजिक संस्था ‘मैती’ के प्रतिनिधि, पुलिस-प्रशासन, अर्द्घ सैनिक बल, सुरक्षा एजेंसियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के करीब 134 प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड के कुछ जनपदों के एसएसपी/एसपी, 13 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के नोडल अधिकारी, एएचटीयू प्रभारी एवं पुलिसकर्मी, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समितियों तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
उत्तराखंड में मानव तस्करी के विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को सुरक्षित बचाया गया है। सम्मेलन में ऐसे मामलों से प्राप्त अनुभवों एवं चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी।वर्ष 2018-19 में ऊधमसिंहनगर में नेपाल की 16 महिलाओं को मानव तस्करी कर भारत लाते समय सीमा क्षेत्र से बरामद/रेस्क्यू किया गया था।वर्ष 2021 में पिथौरागढ़ में मां एवं सौतेले पिता द्वारा दो नाबालिग बेटियों को करीब 90 हजार रुपये में राजस्थान के अजमेर के लोगों को बेचे जाने का मामला सामने आया, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।वर्ष 2022 में ऊधमसिंहनगर में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ, जिसमें हरियाणा, दिल्ली एवं नेपाल से युवतियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन महिलाओं को मुक्त कराया।वर्ष 2023 में हल्द्वानी में पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को बरामद किया। जांच में सामने आया कि किशोरी को नशे के इंजेक्शन दिए जाते थे और उसे मानव तस्करी/देह व्यापार से जुड़े नेटवर्क में धकेला जा रहा था।वर्ष 2025 में काशीपुर में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया, जिसमें नेपाल से नौकरी का झांसा देकर लाए गए 32 युवकों को एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया था।वर्ष 2025 में कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को आकर्षक नौकरी का झांसा देकर विदेश ले जाने तथा बाद में म्यांमार के साइबर स्कैम सेंटरों में पहुंचाकर साइबर ठगी करने के लिए मजबूर किए जाने के मामले भी सामने आए।
सम्मेलन में मानव तस्करी की रोकथाम एवं पीड़ितों के पुनर्वास के क्षेत्र में कार्य कर रहे विशेषज्ञ अपने अनुभव एवं महत्वपूर्ण सुझाव साझा करेंगे।
डॉ. वी. मुरगेशन अपर पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड, निवेदिता कुकरेती, पुलिस महानिरीक्षक, कुमांयू परिक्षेत्र
पीएम नायर, रिटायर्ड पुलिस महानिदेश एनडीआरएफ
श्री जनक बहादुर चंद, संस्थापक/सचिव एसडब्लू आरसी एनजीओ बनबसा, चम्पावत, राजेश मनी, संस्थापक, मदद फाउंडेशन इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन, रविकान्त नेशनल संयोजक जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रन फाउन्डर शक्ति वाहिनी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इण्डिया जीसी पंचोली,संयुक्त निदेशक (विधि) अपर्णा अवस्थी, एपीओ वरिष्ठ उप निरीक्षक अन्जु कुमार सिंह हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर संबोधित करेंगे।
सीमा पार तस्करी एवं साइबर माध्यमों पर विशेष फोकस
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में सम्मेलन की तैयारियां की जा रही हैं। सम्मेलन में सीमा क्षेत्रों की निगरानी, अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय समन्वय, साइबर माध्यमों से मानव तस्करी, पीड़ितों की पहचान एवं रेस्क्यू, सुरक्षित पुनर्वास तथा तस्करी में संलिप्त गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई पर विशेष रूप से मंथन किया जाएगा।उत्तराखंड पुलिस द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों एवं राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मानव तस्करी के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करना तथा पीड़ितों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।
मानव तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, पीड़ितों की सुरक्षा एवं सुरक्षित समाज का निर्माण ।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और