ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

विधायक शिव ने जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान 2026 (NID) की शुरुआत

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) जिला अस्पताल,रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा ने आज नवजात शिशुओं को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान (NID) 2026 की शुरुआत।उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के बाद एक बार फिर रुद्रपुर जिला अस्पताल में नेशनल पल्स पोलियो दिवस(NID) 2026 जो 28 जून से 30 जून तक रहेगा। जिसमें रुद्रपुर क्षेत्र मे 41477 बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाने हेतु 147 बूथ, 30 बूथ सुपरवाइजर, 108 सुपरवाइजर घर घर टीमें, 11 ट्रांजिट टीम एवं 1 मोबाइल टीम बनाई गई है, जो इस अभियान को युद्ध स्तर पर करने का कार्य करेंगे।पल्स पोलियो अभियान जो 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर उनको गंभीर बीमारियां होने से बचने हेतु कारगर साबित होता है। वर्ष 2011 में भारत पोलियो मुक्त हो गया था।तो वहीं इससे पहले यह अभियान 2024 में शुरू किया था वही एक बार फिर 28 जून 2026 से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियो अपील की पल्स पोलियो अपने-अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पिलाये और सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं इस अभियान में सहयोग करें।इस दौरान सीएमओ डॉक्टर केके अग्रवाल, पीएमएस डॉ. एमके तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसपी सिंह, डॉ. मीनाक्षी सुमन, डॉ. जुनेद नोडल अधिकारी पल्स पोलियो अभियान, पंकज गुसाई, नन्दलाल, प्रदीप महर, हेम चंद्र पंत, दीपा जोशी, अरुण बघेल, भैरव दत्त आदि लोग मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार