ऊधम सिंह नगर

लक्सर में विधायक निधि घोटाले का पर्दाफाश

हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें लक्सर विधायक के विधायक निधि से ग्राम दरगाहपुर में स्वीकृत एक सड़क निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी पाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा कराई गई स्थलीय जांच में शिकायत पूरी तरह सही पाई गई है, जिसके बाद विभाग के संबंधित अधिकारियों, प्रभारी खंड विकास अधिकारी और लेखाकार को तत्काल स्पष्टीकरण और साक्ष्य प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। ग्राम दरगाहपुर तहसील-लक्सर, जनपद-हरिद्वार) के निवासी कपिल कुमार पुत्र रामशरण ने 23 जून, 2025 को एक शिकायती पत्र मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को सौंपा था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि लक्सर विधायक द्वारा अपनी विधायक निधि से ग्राम दरगाहपुर में चन्द्रपाल सैनी के घर से राहुल कुमार सैनी के घर की ओर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाना था, लेकिन कार्यदायी संस्था और अधिकारियों की मिलीभगत से इस सड़क को बिना बनाए ही कागजों में दर्शाकर सरकारी धनराशि का गबन कर लिया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए ए मुख्य विकास अधिकारी ने चार जून, 2026 के माध्यम से एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया था। इस टीम में जिला युवा कल्याण अधिकारी, हरिद्वार और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियन्ता अनिल जैन को शामिल किया गया था। जाँच टीम ने 30 जून को रिपोर्ट कार्यालय को सौंपी तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में शिकायतकर्ता का आरोप शत-प्रतिशत सही पाया गया। स्वीकृत स्थल “चन्द्रपाल सैनी के घर से राहुल सैनी के घर की ओर” किसी भी प्रकार की सीसी सड़क का निर्माण नहीं किया गया था। हालांकि, ग्रामवासियों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण दूसरी दिशा में (चन्द्रपाल सैनी के घर से राहुल सैनी के घेर की ओर) किया गया था।सबसे बड़ी गड़बड़ी सड़कों की पैमाइश (नाप) में पकड़ी गई। कार्यदायी संस्था द्वारा प्रस्तुत की गई माप पुस्तिका (Measurement Book) के सरकारी अभिलेखों में दो अलग-अलग निर्माण कार्यों की कुल लंबाई 205.50 मीटर दर्शाई गई थी। परंतु जब जांच टीम ने मौके पर जाकर दोनों सड़कों को संयुक्त रूप से नापा तो वास्तविक लंबाई केवल 170.00 मीटर ही पाई गई। इस प्रकार कागजों और जमीनी हकीकत के बीच पूरे 35.50 मीटर का भारी अंतर पाया गया, जो सीधे तौर पर वित्तीय हेराफेरी की ओर इशारा करता है।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।पवन सिंह सैनी (तत्कालीन प्रभारी खंड विकास अधिकारी, लक्सर; सम्प्रति प्रभारी बीडीओ, नारसन)संदीप कुमार (तत्कालीन अपर सहायक अभियंता, लक्सर; सम्प्रति सहायक अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, गोपेश्वर, चमोली)राजीव कुमार त्रिपाठी (तत्कालीन लेखाकार, लक्सर; सम्प्रति लेखाकार, विकास खंड-खानपुर, हरिद्वार) को नोटिस जारी किया गया है।संतोषजनक जवाब न मिलने पर विरुद्ध अग्रिम दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार