मंडियों के बकायेदारों पर मंडी बोर्ड सख्त, राइस मिलर्स भड़के
रुद्रपुर।( लोक निर्णय) मंडियों के सरकारी संस्थानों सहित अन्य बकायेदारों पर मंडी बोर्ड सख्त हो गया है।बोर्ड अध्यक्ष ने प्रशासन से बकायेदारों से वसूली कराने के लिए कार्रवाई करवाएगा। राइस मिलर्स ने कहा कि मिलर्स के करीब 25 करोड़ रुपये सरकार पर बकाया है।जिसका अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।इससे मिलर्स को आर्थिक रूप से दिक्कत हो रही है। धान पर आधा प्रतिशत सेस कम करने की मांग की।कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.अनिल कपूर ने गुरुवार को मंडी बोर्ड सभागार में पत्रकारों को बताया कि बकायेदारों पर वसूली के लिए कार्रवाई कराई जाएगी इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा।उन्होंने कहा कि सेस कम करने के लिए मुख्यमंत्री से बात हुई है।उन्होंने कहा कि किसानों, राइस मिलर्स से धान खरीद पर सहमति बन गई है। कच्चे आढ़ती की धान खरीद शुक्रवार से प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि राइस मिलर मंडी,आरएफसी की आपसी सहमति हो चुकी है किसानों का धान एमएसपी में खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।प्रतिनिधि जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने राइस मिलर्स से अनुरोध किया कि शुक्रवार से किसानों के धान खरीद अनिवार्य रूप से प्रारंभ करें। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि धान ख़रीद पर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इधर किसानों ने कहा कि मंडियों में मानक के 17 प्रतिशत नमी से कम होने पर भी धान की खरीद नहीं हो रही है।इससे किसानों को नुकसान हो रहा है।अध्यक्ष डॉ.कपूर ने कहा कि किसानों,राइस मिलरों का सरकार और मंडी बोर्ड ध्यान रख रहा है।इस दौरान महाप्रबंधक मंडी निर्मला बिष्ट, वित्त अधिकारी मंडी जुबक मोहन सक्सेना, आरएमओ लता मिश्रा,अध्यक्ष राइस मिलर सत्यपाल गर्ग सहित किसान नेता व रुद्रपुर मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव, किच्छा मंडी सचिव एम सी जोशी सहित राइस मिलर मौजूद थे।





