ऊधम सिंह नगर

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अच्छे नागरिक बनने को उमड़े विद्यार्थी

रुद्रपुर।(लोक निर्णय)ऊधम सिंह नगर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा नैतिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान का एक रचनात्मक अभियान है जिसका संचालन शांतिकुंज हरिद्वार से अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉक्टर प्रणव पंड्या एवं शैल वाला पंड्या के द्वारा किया जाता है यह परीक्षा देश भर में आयोजित होती है उसी कड़ी में जिला उधम सिंह नगर में इस परीक्षा का आयोजन किया गया।जिसमें लगभग 12000 छात्र छात्राओं ने भाग लिया इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य है कि छात्र-छात्राओं में नैतिकता एवं भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त हो वह एक अच्छे नागरिक बने और देश को भी एक अच्छी दिशा में ले जाने का प्रयास करें साथ ही छात्रों के जीवन में होने वाले अन्य प्रतियोगिताओं में भी यह परीक्षा अत्यंत लाभकारी है इस परीक्षा के आयोजन में समस्त जिले के प्रतिभागी कर रहे विद्यालयों के प्रधानाचार्य अध्यापक गणो का विशेष योगदान रहता है परीक्षा में सहभागिता कर रहे गायत्री परिवार के परिजन जसपुर से दिग्विजयसिंह, काशीपुर से पुष्प झा, सर्वेश रस्तोगी,महिपाल सिंह, बाजपुर से पंकज कुमार माधवानंद रुद्रपुर से अशोक छावड़ा, अनुज अग्रवाल, नमो नारायण शर्मा,ओमवीर सिंह, सर्वेंद्र शर्मा,पंतनगर से यशपाल सिंह, विकास सिंह, शशांक मांडलिक, किच्छा से ओपी पांडे,सितारगंज से राजेश कुमार शैली,योगेंद्र कुमार सिंह के साथ समस्त विद्यालयों के अध्यापक एवं प्रधानाचार्य का सराहनीय सहयोग रहा । यशवन्त सिंह जिला संयोजक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा ऊधम सिंह नगर मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार