ऊधम सिंह नगर

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिर चमका चम्पावत

चम्पावत। (लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच, मार्गदर्शन तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार के प्रशासनिक प्रबंधन एवं नियमित समीक्षा के परिणामस्वरूप चम्पावत जिले ने केंद्र सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में संपूर्ण उत्तराखंड में पुनः शीर्ष स्थान अर्जित किया है। जनहित से जुड़ी प्राथमिकताओं को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से लागू कर जिले ने विकास के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है।शासकीय आंकड़ों (अगस्त 2026) के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रगति रिपोर्ट में चम्पावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 निर्धारित मदों में से 37 मदों में सर्वोत्कृष्ट ‘A’ श्रेणी हासिल की है। इसके अलावा जिले को 1 मद में ‘B’ श्रेणी और 1 मद में ‘D’ श्रेणी प्राप्त हुई है, जबकि ‘C’ श्रेणी में शून्य मद रहा। इस प्रकार चम्पावत जिले ने कुल 120 अंकों में से 115 अंक अर्जित कर 95.83 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्कोर के साथ राज्य भर में पहला स्थान बनाए रखा है। इस रैंकिंग में चमोली जिला 95.73प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा नैनीताल जिला 91.87% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।जनपद की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने समस्त विभागीय अधिकारियों एवं पूरी टीम की लगन व अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का पारदर्शी, त्वरित और समयबद्ध लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही प्रशासन का मूल संकल्प है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आगे भी इसी ऊर्जा, समर्पण और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि चम्पावत जिला विकास के हर मानक पर नित नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार