चार अक्टूबर को चम्पावत में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को लेकर डीएम यूएस नगर ने चर्चा की
रुद्रपुर । (लोक निर्णय) चार अक्टूबर को बनबसा चम्पावत में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रतिभाग करने वाले कैबिनेट मंत्रियों एवं शासन के उच्चाधिकारियों के जनपद भ्रमण एवं खटीमा में आयोजित होने वाले उत्तराखंड आदि रंगोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नोडल एवं सह नोडल अधिकारियों को नामित करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को जिलाधिकारी ने नामित सभी नोडल और सह नोडल अधिकारियों की ब्रीफिंग करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उत्तराखंड आदि रंगोत्सव कार्यक्रम में तीन केंद्रीय मंत्री का आगमन भी प्रस्तावित है।जिलाधिकारी ने तैयारियों को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल एवं सह-नोडल अधिकारी नामित करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का धरातल पर समय से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी नोडल एवं सह-नोडल अधिकारी आपस में बेहतर तालमेल बनाए रखें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी,अपर ज़िलाधिकारी पंकज उपाध्याय,कौस्तुभ मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गाेयल,डी एफ ओ यू सी तिवारी,नगर आयुक्त शिप्रा जोशी,एसडीएम ऋचा सिंह, सहित नोडल अधिकारी आदि मौजूद थे।





