उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

जिलाधिकारी ने आपदा सुरक्षा एवं विकास कार्यों का लिया जायजा

चंपावत।(लोक निर्णय) पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर आपदा सुरक्षा, बाढ़ संरक्षण तथा विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को मानसून से पूर्व सभी स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने टनकपुर, शारदा बैराज, शारदा घाट, किरोड़ा नाला, बूम तथा बाटनागाड़ क्षेत्र का भ्रमण कर चल रहे विकास एवं सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपदा राहत एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए बूम और बाटनागाड़ क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पूर्ण चैनलाइजेशन के उपरांत प्रभावी एवं स्थायी बाढ़ सुरक्षा कार्य सुनिश्चित किए जाएं।जिलाधिकारी ने शारदा नदी तट पर चल रहे कार्यों में सिंचाई विभाग को तेजी लाने और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शारदा घाट क्षेत्र में परियोजना की जमीनी प्रगति का अवलोकन करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को परियोजना को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को सभी निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार को नियमित निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन चूका हेलीपेड का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को कार्यों में तेजी लाते हुए अगस्त माह से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही हेलीपेड परिसर में अवरोधक पेड़ों के नियमानुसार निस्तारण तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने तहसीलदार पिंकी आर्य को नियमित निरीक्षण तथा सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत को कार्यों में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पूर्णागिरि रोपवे परियोजना की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र सिंह राठौड़ ने अवगत कराया कि परियोजना का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा मई 2027 तक परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पिंकी आर्या, एई पीडब्लूडी लक्षमण सिंह सामंत, प्रोजेक्ट मैनेजर रोपवे महेंद्र सिंह राठौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार