ऊधम सिंह नगर शिक्षा

पंत विवि स्नातक व परास्नातक प्रवेश परीक्षा का कुलपति ने लिया जायजा


पंतनगर।(लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर द्वारा आज आयोजित स्नातक एवं एमसीए प्रवेश परीक्षा प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 10 से अपराह्न एक बजे तक हुई।किया गया।स्नातक परीक्षा में 8,737 अभ्यर्थियों में 7,358 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस प्रकार परीक्षा में लगभग 84.2 प्रतिशत उपस्थिति हुए। एमसीए प्रवेश परीक्षा में 155 अभ्यर्थियों में 124 अभ्यर्थी शामिल हुए।परीक्षा के लिए राज्य के विभिन्न जनपदों में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों को गांधी हॉल में बैठने की व्यवस्था की गई। जहां उन्हें विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं विभिन्न गतिविधियों पर आधारित वीडियो प्रदर्शित किए गए। साथ ही सभी अभिभावकों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की गई।परीक्षा में सम्मिलित होने वाले दो दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं ताकि वे किसी प्रकार की असुविधा के बिना परीक्षा दे सकें।परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के उपरांत परिणाम निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार घोषित किए जाएंगे।विश्वविद्यालय द्वारा दोनों दिवसों में आयोजित मास्टर्स एवं पीएचडी तथा यूजी एवं एमसीए प्रवेश परीक्षाओं में कुल 8785 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जबकि 1,710 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने स्नातक प्रवेश परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए कुलसचिव डॉ. दीपा विनय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ए.के. उपाध्याय, सभी केंद्र अधीक्षकों, समन्वयकों, फ्लाइंग स्क्वाड के सदस्यों, निरीक्षकों तथा सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है और उनके योगदान की सराहना की है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99