उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा

हरिद्वार। (लोक निर्णय) कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा क्षेत्र में कुंभ से संबंधित जो निर्माण कार्य शीघ्र पूरे किए जा सकते हैं, उन्हें हर हाल में 30 जून तक पूर्ण कराया जाए। शेष कार्यों के लिए ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाए जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने घाटों एवं पुलों पर चल रहे कार्यों को तेजी से पूरा करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि उनके अधीन सभी निर्माणाधीन सड़कों के कार्य दो माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। नगर निगम को कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था एवं अस्थायी शौचालयों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सिंचाई विभाग को पार्किंग व्यवस्था हेतु 31 मई से पूर्व टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने तथा पार्किंग स्थलों पर शौचालय, पेयजल एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जल संस्थान एवं पेयजल निगम को कांवड़ पटरी मार्ग और पार्किंग स्थलों पर पेयजल व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने जिला पंचायत को अपने क्षेत्र में शौचालयों की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उन्होंनेवन विभाग को यातायात बाधित करने वाले पेड़ों की लॉपिंग हेतु आवश्यक अनुमति समय से प्रदान करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को कांवड़ मार्गों पर झूलती विद्युत लाइनों को तत्काल ठीक करने तथा सभी लाइनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। एचआरडीए को शहर एवं कांवड़ पटरी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में निर्माण सामग्री सड़क किनारे न रखी जाए, जिससे यातायात बाधित न हो। साथ ही सड़कों के गड्ढों को शीघ्र भरने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी, अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार