डीएम ने सुनीं समस्याएं
खटीमा।( लोक निर्णय) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज विकास खण्ड सभागार खटीमा में तहसील दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनीं।जिलाधिकारी ने कहा कि समस्या जिस स्तर की है उसी स्तर पर समाधान करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा सभी विभागीय अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करते हुये जनता को योजनाओं से लाभान्वित करें व समस्याओं का समाधान करें। तहसील दिवस में सड़क, नाली निर्माण, हैंडपंप,शिक्षा,आधार कार्ड, राशन कार्ड,पानी, बिजली, भूमि सम्बन्धित कुल 92 शिकायतें पंजीकृत हुई।जिसमें 22 शिकायतों/समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने 40 समस्याओं को विभिन्न योजनाओं में रखने के निर्देश दिए।





