उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार

राज्य कर अफसरों पर भड़के व्यापारी

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)रुद्रपुर व्यापार मंडल ने खटीमा राज्य कर इकाई सचल दल द्वारा व्यापारियों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आयुक्त, राज्य कर विभाग उत्तराखण्ड को ज्ञापन संयुक्त आयुक्त स्मिता के माध्यम से भेजा। उन्होंने कहा कि सचल दल द्वारा आए दिन व्यापारियों के वाहनों को घंटो रोककर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।जबकि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज, बिल, ई-वे बिल एवं अन्य अभिलेख पूर्ण रूप से उपलब्ध होते हैं।व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि दस्तावेज पूर्ण होने के बावजूद उन्हें घंटों रोककर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। कई व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिकारियों द्वारा विभागीय लक्ष्य (टारगेट) का हवाला देकर पेनल्टी लगाने का दबाव बनाया जाता है, जिससे व्यापारिक समुदाय में विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में कई बार दूरभाष के माध्यम से भी अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया।व्यापारियो का कहना है कि शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है और व्यापारियों को लगातार परेशान किया जा रहा है।ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल ने राज्य कर इकाई सचल दल, खटीमा की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, वैध दस्तावेज रखने वाले व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा संबंधित CTO के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें तत्काल हटाने की मांग की है।साथ ही समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक छाबड़ा, जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश बंसल, गदरपुर व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, शिवन सेठी चीनू दुआ, चेतन खनिजों, मनजीत गगनेजा,पवन गाबा,पारस अरोरा,गौरव गांधी, राजकुमार सिकरी,दानिश अहमद आदि व्यापारी थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार