ऊधम सिंह नगर

एडीएम ने एसआइआर पर नोडल अधिकारियों संग की चर्चा

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने आज कार्यालय में नोडल अधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर मंथन किया।। उन्होंने कहा कि एसआइआर में लगाए गए कार्मिकों को वे इस कार्य को प्राथमिकता से सम्पादित करने जो कहा।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को समावेशी, पारदर्शिता से आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाये। उन्होने कहा कि एसआईआर मजबूत लोकतंत्र के लिए त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत बीएलओ द्वारा आज सोमवार से घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण प्रारम्भ कर दिया गया है। सभी बीएलओ व रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से गणना प्रपत्र वितरण की सूचना प्रतिदिन शाम तक कन्ट्रोल रूम एवं निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
29 मई से सात जून 2026 तक प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य संपन्न किया जा चुका है। आज सोमवार आठ जून से सात जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य करेंगे। मतदान केंद्रों का युक्तिकरण सात जुलाई तक तथा मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन 14 जुलाई तक किया जाएगा व दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक तथा नोटिस चरणबद्ध दावों का निपटान एवं आपत्ति 14 जुलाई से 11 सितंबर तक व अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितम्बर को किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मृत, स्थानांतरित, अपात्र एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाकर सूची को अधिक विश्वसनीय एवं अद्यतन बनाना है।बैठक में प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय हिमांशु कफल्टिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमन्त मौर्य, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील, सहायक श्रमायुक्त अरविन्द सैनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, सीडीपीओ अनीता गुप्ता आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार