पंत विवि के प्राध्यापकों को सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान को मिली मंजूरी
पंतनगर ।(लोक निर्णय) गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों को सातवें वेतनमान के लिए लम्बित 50 प्रतिशत एरियर की धनराशि कुल रु. 22.74 करोड़ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा जारी पत्र दिनांक 20 मई, 2026 के द्वारा आदेश प्राप्त हो गया है। साथ ही उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय-ज्ञाप दिनांक 18 मई, 2026 के अनुसार सातवें वेतनमान के परिप्रेक्ष्य में शेष देय 2 प्रतिशत मंहगाई भत्ता का आदेश प्राप्त होते ही विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा भी विश्वविद्यालय के कर्मियों को मंहगाई भत्ता देने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।




