ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

काशीपुर के चार निजी अस्पतालों को नोटिस

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर, डॉ. एस.के. गोस्वामी के निर्देशन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसी पांडे ने बुधवार को काशीपुर क्षेत्र के अंतर्गत छह निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान अस्पतालों में मानक के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।नियमों का उल्लंघन और अनियमितताएं पाए जाने पर ग्लॉक्सी हॉस्पिटल, काशीपुर का पंजीकरण प्रमाण-पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए ऑपरेशन थिएटर को सील किया गया। अग्रिम आदेशों तक hospital को बंद करने के निर्देश दिए गए ।चार चिकित्सालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिनमें गंगा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (मस्जिद रोड, काशीपुर),- डॉ. उस्मान पाइल्स क्लीनिक (नवीन अनाज मंडी रोड, sarvarkheda काशीपुर),एस के हॉस्पिटल,काशीपुर, अनमोल हॉस्पिटल, काशीपुर शामिल हैं। जबकि हेल्थ केयर, काशीपुर और ग्लैक्सी हॉस्पिटल, काशीपुर का चालान किया गया।।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले ऐसे संस्थानों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।टीम में गोपाल आर्या, अभिषेक , विजय राठौर उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार