उत्तराखंड खेती/किसानी

सीएम की पहल से बागवानी से जुड़ीं महिलाएं

चम्पावत । (लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के विजन के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आजीविका के साधनों से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न पहल की जा रही हैं।इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में ग्रामीण महिलाओं को कृषि एवं औद्यानिकी गतिविधियों से जोड़ने तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत वलसों, न्याय पंचायत वलसों में महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं को निःशुल्क बीज वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिला समूहों की महिलाओं को कृषि एवं औद्यानिकी गतिविधियों से जोड़कर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना है।बीज वितरण के दौरान महिला समूहों की महिलाओं को वितरित बीजों के उपयोग, कृषि कार्यों तथा औद्यानिकी गतिविधियों से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। निःशुल्क बीज उपलब्ध होने से महिलाओं को अपने स्तर पर सब्जी उत्पादन एवं अन्य कृषि गतिविधियां संचालित करने में सहयोग मिलेगा। इससे एक ओर जहां परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी, वहीं अतिरिक्त उत्पादन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आय के अवसर भी सृजित किए जा सकेंगे।राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों एवं आजीविका आधारित गतिविधियों से जोड़कर स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से इसी उद्देश्य को स्थानीय स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करते हुए महिला समूहों को कृषि एवं औद्यानिकी जैसी आयपरक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

खेती/किसानी

कृषि: ऐसे बचाएं धान की फसल

लोक निर्णय:पंतनगर:उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में मानसून के मौसम में धान की फसल में उचित जल प्रबन्धन, खरपतवार, यंत्रण, रोग
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व